Search

September 27, 2026 2:25 pm

पुलिस ने जब्त किया कोयला लदे सात बाइक।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): अवैध रूप से की जा रही कोयले की परिचालन को लेकर पुलिस निरन्तर कार्रवाई कर रही है। बुधवार सुबह महारो गांव निकट पुलिस ने छापेमारी कर कोयला लदे सात बाइक को जब्त किया। एएसआई दिलीप कुमार मण्डल पुलिसबल के साथ गश्त में थे कि सुबह हिरणपुर – कोटालपोखर पथ के महारो निकट सात कोयला लदे बाइक को रोका। इस दौरान सभी बाइक सवार मौके से भाग निकला। सभी बाइक में करीब 40 क्विंटल कोयला पाया गया। बताते चले कि लिंक पथ से कोयला माफियाओ द्वारा बाइक से कोयले की ढुलाई की जा रही है। जिसे बंगाल में ले जाकर बेचा जा रहा है। कोयला ढोने वाले अधिकांश बाइक बिना नम्बर के देखा जा रहा है। जो सम्भवत चोरी की बाइक होने की अंदेशा बनी हुई है। इसकी जांच होना आवश्यक है। जिससे कि बाइक चोरी की भी पर्दाफास हो सके। इस सम्बंध में थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि कोयले की अवैध कारोबार किसी भी हालात में चलने नही दी जाएगी।

img 20250514 wa0007807083170608384787

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!