स्थानीय सिद्धो कान्हो मुर्मू पार्क पहुँच कर किया शहीदो की प्रतिमा पर माल्यार्पण
इस दौरान उक्त पार्क के सामने वाली सड़क पर जाम की स्थिति देखी गई
सुदीप कुमार त्रिवेदी
30 जून हूल दिवस के उपलक्ष्य पर पाकुड़ जिला मुख्यालय के विभिन्न राजनीतिक दलों व संगठनों के द्वारा भूल दिवस धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर जहाँ एक ओर राजनीतिक दल क्रमशः काँग्रेस, भाजपा व झामुमो के अलावे अन्य दलों ने वीर शहीद सिद्धो कान्हो मुर्मू को याद किया वहीं दूसरी ओर होड़ कल्ब धनुषपूजा, संथाल परगना हूल समिति, राज प्लस 2 के छात्र संघ व आदिवासी छात्र संघ, के के एम कालेज के बैनर तले अपने अपने निर्धारित समय में नगर भ्रमण करने के पश्चात सिद्धो कान्हो पार्क पहुँचे, जहाँ उन सभी के द्वारा पार्क में स्थित सिद्धो कान्हो मुर्मू, चाँद भैरव व फूलो झानो की आदम कद प्रतिमा पर श्रद्धानत होते हुए माल्यार्पण किया गया। सभी ने भूल दिवस के प्रणेता सिद्धो कान्हो मुर्मू के जीवन सिद्धांत को अपने जीवन में आत्मसात् करने का संकल्प लिया । इस अवसर पर राज प्लस 2 के छात्र संघ की ओर से क्रमशःजोएल मुर्मू, कान्हो मुर्मू, पिंटू मरांडी, व मंगल हाँसदा के अलावा सैकड़ों छात्र मौजूद रहे वही दूसरी ओर आदिवासी छात्र संघ के बैनर तले महाविद्यालय के सैकड़ों छात्र छात्राओं ने शिरकत किया । आदिवासी छात्र संघ की रैली में छात्रों के द्वारा सिद्धों कान्हो व चाँद भैरव के रूप में चारित्रिक व आभूषणिक आवरण मुख्य आकर्षण का केंद्र बना । हालांकि इस हूल दिवस में जहाँ एक ओर सभी अपने अपने निर्धारित कार्यक्रम में व्यस्त थे, वहीं इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के जवान की अनुपस्थिति के कारण उक्त पार्क के सामने वाली सड़क पर जाम की स्थिति देखी गई, जिससे राहगीरों व आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।






