Search

February 19, 2026 4:42 am

आउटरीच सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत निकाली गई प्रभात फेरी।

राजकुमार भगत

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर सचिव अजय कुमार गुड़िया के मार्गदर्शन में आज पाकुड़ प्रखंड के नबीनगर पंचायत के ग्रामीण क्षेत्रों में नब्बे दिवसीय आउटरीच सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत प्रभात फेरी निकाल कर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पीएलवी चन्द्रशेखर घोष के द्वारा बाल विवाह, बाल श्रम, डायन प्रथा पर विशेष रूप से जागरूकता फैलाई गई। लोगों को बताया गया कि निर्धारित उम्र सीमा से पहले बाल विवाह एक अपराध है ऐसे विवाह देश और समाज के विकास में बाधा उत्पन्न करते है बच्चों को शिक्षा, रोजगार, से वंचित होना पड़ता है साथ ही स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बाल श्रम, डायन प्रथा के नुकसानों पर वस्तृत जानकारी दी गई। वहीं अन्य प्रखंडों में पीएलवी मल्लिका सरकार, मोलिता कुमारी, जयंती कुमारी समेत अन्य ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से मिलने वाली निशुल्क कानूनी सहायता व सरकारी योजनाओं से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी लोगों को दी। नब्बे दिवसीय आउटरीच सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम के उद्वेश्य के बारे में लोगों को बताया।

img 20250224 wa00022686649984097022658

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर