Search

September 26, 2026 11:16 pm

नशामुक्ति को लेकर निकाली गई प्रभातफेरी एवं विभिन्न खेलों के माध्यम से किया गया जागरूक।

जिला पर्यटन,कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य विभाग के निदेशानुसार जिला खेल कार्यालय पाकुड़ द्वारा मादक पदार्थों के सेवन को रोकने और लोगों के बीच जागरुकता बढ़ाने के लिए लगातार नशा मुक्त अभियान का आयोजन किया जा रहा है। आज इसी क्रम में शहर के अम्बेडकर चौक पाकुड़ से जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार के द्वारा जागरूकता प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये प्रभात फेरी अम्बेडकर चौक से शुरू होकर बैंक कॉलोनी स्टेडियम में जाकर समापन हुआ। इसके पश्चात विभिन्न आयु वर्ग के बालक एवं बालिका के लिए एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भी आयोजन बैंक कॉलोनी स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान लाने वाले खिलाड़ियों को पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र कुमार एवं जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से ट्रॉफी, मेडल एवं खेल कीट देकर सम्मानित किया गया। जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि सरकार व जिला प्रशासन का प्रयास है कि नशा मुक्त भारत अभियान से अधिक से अधिक लोग जुड़े, ताकि नशा मुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा सके। नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य न केवल जन-साधारण को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागृत करना है बल्कि नशे के खिलाफ जन आंदोलन का रुप देना है ताकि नशे के खिलाफ हर आदमी जुड़ कर अपना योगदान दे सकें। नशे पर पूर्णतया अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं। अभियान को सफल बनाने पाकुड़ ओलंपिक संघ के सचिव रणवीर सिंह, जिला खेल समन्वयक विवेक रजक, खेलो इंडिया के प्रशिक्षक अक्षय बाउड़ी, एनआईएस कोच जगबंधु दास, श्यामल सोरेन, प्रोन्नति रानी दास, नारायण चंद्र रॉय,अंकिता राय,राम मोहन सैनी,अमित कुमार,नीतीश कुमार एवं खेल शिक्षक एवं शिक्षिका का योगदान सराहनीय रहा।

img 20250617 wa00478790702889291316190

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!