Search

June 19, 2026 3:11 pm

पाकुड़ से उठेगी लोकतंत्र की हुंकार, कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’ को जनसैलाब बनाने की तैयारी।

सतनाम सिंह

पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को संगठनात्मक मजबूती और लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प के साथ एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार सरकार ने की, जबकि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव तनवीर आलम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक का मुख्य फोकस 28 जून को रविंद्र भवन में होने वाली ‘संविधान बचाओ रैली’ की तैयारियों पर रहा। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई समेत सभी मोर्चा संगठनों ने रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प दोहराया।

देश के लोकतंत्र पर मंडरा रहा है संकट – तनवीर आलम

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तनवीर आलम ने कहा,“देश के संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर गहरा संकट मंडरा रहा है। ऐसे दौर में कांग्रेस पार्टी देश की आत्मा को बचाने का काम कर रही है। यह रैली कोई साधारण कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनजागृति का प्रतीक बनेगी।” उन्होंने युवाओं से पार्टी की रीढ़ बनने और सामाजिक न्याय की अलख जगाने की अपील की। साथ ही कहा कि कांग्रेस केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि यह भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों और समावेशी विकास की प्रतीक है।

बूथ स्तर तक मजबूत होगा संगठन

बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए घर-घर जाकर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। पार्टी की विचारधारा और संवैधानिक मूल्यों को आम जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

बैठक में उपस्थित सभी प्रखंड अध्यक्षों, मोर्चा संगठनों और अन्य पदाधिकारियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सभी ने एक स्वर में कहा कि 28 जून की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!