Search

October 26, 2026 12:49 am

विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर 402 लोगों पर निवारक कार्रवाई।

सतनाम सिंह

अनुमंडल पदाधिकारी ने विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए विभिन्न थानों से प्राप्त 44 प्रस्ताव पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126 के तहत 402 लोगों पर निवारक कार्रवाई (प्रिवेंटिव एक्शन) की है, जो विधानसभा चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था प्रभावित कर सकते हैं। उक्त कार्रवाई संबंधित थानों से प्राप्त प्रतिवेदनों, सूचनाओं व आपराधिक इतिहास के आधार पर की गयी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए ऐसे लोगों को चिह्नित करना अब भी जारी है। जो लोग निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को किसी भी रूप से प्रभावित कर सकते हैं, उन पर बीएनएसएस की धारा-126 के तहत प्रीवेंटिव एक्सन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और फेक न्यूज के माध्यम से भी कुछ लोग समाज में विद्वेष फैलाने का काम कर सकते हैं, ऐसे लोगों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। जिले की पूरी निर्वाचन टीम शांतिपूर्ण एवं निर्भीक वातावरण में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!