Search

July 14, 2026 11:46 pm

मंडल कारा में बंदियों को मिली निःशुल्क कानूनी सहायता व अधिकारों की जानकारी

राजकुमार भगत

पाकुड़। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा), रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), पाकुड़ द्वारा संचालित 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान के तहत मंगलवार को मंडल कारा, पाकुड़ में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डीएलएसए अध्यक्ष दिवाकर पांडेय के निर्देश तथा सचिव रूपा वंदना किरो के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो. नुकुमुद्दीन शेख ने बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों, न्यायिक प्रक्रिया और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से उपलब्ध निःशुल्क कानूनी सहायता की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बंदियों को सामाजिक कुरीतियों के प्रति भी जागरूक करते हुए कानून के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बंदियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा उन्हें बताया गया कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को डीएलएसए के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इस अवसर पर मंडल कारा के प्रशासनिक अधिकारी एवं पैरा लीगल वॉलंटियर कान्हु हांसदा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!