Search

September 28, 2026 1:27 pm

मनरेगा दिवस पर मजदूरों के लिए कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

राजकुमार भगत

02 फरवरी को मनरेगा दिवस मनाया जाता है क्योंकि वर्ष 2006 के इसी दिन मनरेगा अधिनियम लागू किया गया था। जिले के सभी 128 पंचायतों में मनरेगा दिवस पर विशेष रोजगार दिवस का आयोजन कर मजदूरों का जॉब कार्ड निबंधन, नवीनीकरण, कार्य की मांग तथा मजदूरों को सम्मानित किया जाना है। जिले के सभी प्रखंडों में मनरेगा दिवस का आयोजन किया गया है। हिरणपुर प्रखंड में मनरेगा दिवस पर पंचायतों में मजदूरों को टोकरी, कुदाल देकर सम्मानित किया गया एवं जॉब कार्ड का आवंटन तथा कार्य का आवंटन किया गया है। सभी पंचायतों में नये योजनाओं का प्रस्ताव भी रोजगार दिवस में लिया जा रहा है जिसमें दीदी बाड़ी योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना प्रमुख है।

img 20250202 wa00098458217690333825486

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!