Search

October 3, 2026 12:25 am

लिट्टीपाड़ा में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित, 14 मामलों में से 3 का किया गया निष्पादन।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा( पाकुड़)।जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को लिट्टीपाड़ा थाना परिसर में एसडीपीओ डी एन आजाद की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लिट्टीपाड़ा, सिमलोंग एवं हिरणपुर थाना क्षेत्र के जमीन विवाद, नाली विवाद, चापाकल एवं घरेलू विवाद के कुल 14 मामला कार्यक्रम में आया। एसडीपीओ डीएन आजाद ने बताया कार्यक्रम के माध्यम से कुल तीन मामलों का निष्पादन किया गया।11 मामलों का जांच कर एक सप्ताह के अंदर निष्पादन किया जाएगा।मौके पर पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता , लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ,ओपी प्रभारी बिनोद कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

img 20241218 wa00605721100189746638812

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!