Search

May 1, 2026 1:47 pm

गोपीनाथपुर ग्राम में निकाली गई जन आक्रोश रैली ,दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

राजकुमार भगत

पाकुड़ । गोपीनाथपुर ग्राम में जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल के नेतृत्व में ग्राम वासियों ने कोलकाता में हुए दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में डॉक्टर ममता देवनाथ के आत्मा के शांति के लिए जन आक्रोश कैंडल मार्च निकालकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। मातृशक्ति के साथ-साथ बड़े- छोटे ने मिलकर बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिला परिषद सदस्य ने बताया की यह इतना दर्दनाक, वीभत्स और पीड़ादायक घटना था कि सुनना भी बर्दाश्त नहीं हो पा रहा।लेडी डॉक्टर ने कितनी घिनौनी और क्रूरतापूर्ण पीड़ा सही होगी, सोचकर ही मन कांप जाता है। मां बाप पर कितनी असहनीय दुःख हुआ होगा जिन्होंने बच्ची को डाक्टर बनाने के लिए अपना सब-कुछ झोंक दिया। बंगाल में महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद महिलाएं सुरक्षित नहीं है। उल्टा अपराधियों को बचाने के लिए सबूत मिटाने में पूरा सरकारी तंत्र लगा दिया। वहीं मौके पर सत्य सनातन संस्था के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अमर ठाकुर ने इसे काफी शर्मनाक कहा। मौके पर सैकड़ो ग्रामीणों के साथ-साथ सत्य सनातन संस्था के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष सागर चौधरी, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह एवं अन्य कई पदाधिकारी गण, सदस्य मौजूद थे।

img 20240823 wa00298281581398422405773

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!