इकबाल हुसैन
महेशपुर प्रखंड के देवीनगर ,कानीझड़ा एवं धर्मखांपड़ा पंचायत के कई गांवों का गुरूवार को इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्यासी प्रो.स्टीफन मरांडी एवं झामुमो ने जनसंपर्क अभियान चलाया।जनसंपर्क अभियान के दौरान देवीनगर एवं कगजपुर गांव सहित अन्य गांव में झामुमो प्रत्यासी प्रो.स्टीफन मरांडी पार्टी के पदाधिकारियों के साथ पहुंचे जहां ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया साथ ही कई समस्याओं को ग्रामीणों ने प्रत्यासी के समक्ष रखा ।प्रत्यासी ने ग्रामीणों को जल्द समाधान का आश्वासन दिया। वही झामुमो प्रत्यासी प्रो.स्टीफन मरांडी ने अपने संबोधन में कहा की हेमंत सोरेन जी ने मईया सम्मान योजना लाकर हर गांव की बेटी और महिलाओं को सम्मान देने का काम किया एवं जब केंद्र की सरकार ने पीएम आवास योजनाओ से झारखंडिओ को वंचित किया तब उन्होंने अबुआ आवास का लाभ दिया । उन्होंने बिजली बिल माफी एवं 200 यूनिट फ्री भी दिया । सर्वजन पेंशन, दो लाख तक ऋण माफी, सड़क ,बेहतर शिक्षा आदि तरह का योजना लाए इसके लिए फिर से हेमंत सोरेन जी को झारखंड के मुख्यमंत्री बना कर जनता की हित के ओर अधूरे योजनाओं को पूरा करने लिए फिर से मौका देने की अपील किया ।इसके लिए 20 नवंबर को 3 नंबर पर तीर धनुष पर वोट देकर हेमंत सोरेन जी का हाथ मजबूत करने की बात कही।इस मौके प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ,प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू ,प्रखंड उपाध्यक्ष रूहुल अमीन ,सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम, वरिष्ठ नेता ,नईमुद्दीन अंसारी ,सोशल मीडिया सदस्य इकबाल हुसैन, सहित सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे ।






