Search

April 25, 2026 11:24 am

कृषि तकनीकी सूचना केंद्र में बीडीओ की अध्यक्षता में रब्बी कर्मशाला का आयोजन किया गया।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित कृषि तकनीकी सूचना केंद्र में प्रखंड विकास पदाधिकारी साइमन मरांडी की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय रब्बी कर्मशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुब्रत दास द्वारा किसानों के बीच रबी फसल से संबंधित तेलहन, दलहन, गेहूं, मक्का के उत्तम प्रभेद, बुआई का सही समय, बीजोपचार एवं कीट व्याधी से बचाव के बारे मे विस्तार पूर्वक बताया। वहीं रब्बी कर्मशाला कार्यक्रम में किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से अगला कृषि के लिए जागरूक किया एवं कृषि उपादान पर किसानों को मिलने वाले सब्सिडी के बारे में कृषकों के लाभकारी के लिए बताया गया। साथ ही बीज वितरण एवं उद्यान विभाग से मधुमक्खी पालन मशरूम उत्पादन के साथ फलदार पौधों का किसानों के बीच वितरण से संबंधित जानकारी दिए। इसके उपरांत कर्मशाला में पाकुड़िया एवं बोन्नोग्राम लैंप्स द्वारा चलाई जा रहे हैं विभिन्न योजनाओं की जानकारी दिया गया। इस कर्मशाला में मुख्य रूप से सहायक तकनीकी प्रबंधक ऑनल मरांडी, विभिन्न लैंप्स सचिव,सहित काफ़ी संख्या में कृषक मित्र एवं किसान उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!