Search

October 26, 2026 7:45 pm

मतदाता जागरूकता अभियान में सुनिश्चित करें अपनी भागीदारी : राहुल कुमार।

राजकुमार भगत

पाकुड़। बुधवार को जिला स्वीप कोषांग, पाकुड़ के तत्वाधान में कैम्पस एम्बेसेडर की बैठक स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी-सह-जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार की अध्यक्षता में की गई।जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था की रीढ़ है। 18 वर्ष या उससे ऊपर आयु के प्रत्येक नागरिक को अपने मतदान करने का अधिकार प्राप्त है। प्रत्येक नागरिक को मतदाता जागरूकता अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। ताकि मताधिकार का प्रयोग करने से एक भी व्यक्ति न छूटे। एडीपीओ जयेन्द्र मिश्रा एवं एसएमपीओ पवन कुमार के द्वारा कैम्पस एम्बेसडर को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। व मतदान की आवश्यकता पर बल दिया गया।

img 20240313 wa00378246854418820944369

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!