Search

October 10, 2026 12:21 am

बांग्लादेशी घुसपैठ के खिलाफ उठाई आवाज, आदिवासी जमीनों की सुरक्षा पर दिया जोर।

संथाल परगना महासम्मेलन में आदिवासी अधिकारों की रक्षा का आह्वान

सतनाम सिंह

पाकुड़ गोकुलपुर हटिया मैदान में आदिवासी संथाल समाज के द्वारा माझी परगना महासम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन एवं पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम ने शिरकत किया। परगना महासम्मेलन में काफी संख्या में आदिवासी महिला पुरुष इकट्ठा हुए थे। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने मीडिया को बताया कि संथाल परगना में इसी प्रकार का कार्यक्रम करके हमारा समाज,हमारा माझी,हमारा परगना और इस क्षेत्र के हमारा आदिवासी के साथ इस समाज को को जगाना एवं जागृत करना,फिर बाद में वैसी बुलाकर जो जो आदिवासी के जमीन हड़पा है उसे वापस करेंगे की बात कही। बांग्लादेशी घुसपैठ के बारे में उन्होंने कहा कि बांग्लादेश घुसपैठ के चलते आदिवासी गांव मिटे जा रहा है।आखिर कोई तो है जो आश्रय दिया है।जबकि यहां का जमीन बिक्री नहीं होता है। हमलोग आदिवासी समाज बड़ा बैसी बुलाकर निर्णय लेते हुए बांग्लादेशी घुसपैठियों को निकालने की बात कही।

img 20241003 wa00347334801298784922212

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!