Search

May 1, 2026 3:22 pm

मांझी परगना लहांती बैसी के बैनर तले निकाली गई रैली, एसपीटी एक्ट और सीएनटी एक्ट के लागू करने की मांग।

एस कुमार

मांझी परगना लहांती बैसी के बैनर तले मंगलवार को एसपीटी एक्ट, सीएनटी एक्ट एवं पेसा कानून 1996 से संबंधित छह सूत्री मांगों को लेकर रैली निकाली गई. रैली में आदिवासी लोगों ने सैकड़ो नगाड़ों के साथ महेशपुर कल्याण छात्रावास परिसर से निकलकर बाजारपाड़ा, मस्जिद रोड होते हुए अंबेडकर चौक पहुँचा. जहां लहांती बैसी के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद रैली पूरे प्रखंड मुख्यालय का भ्रमण की. रैली का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र मुर्मू ने की. बेसी के कार्यकर्ताओं ने रैली के बाद सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम महेशपुर बीडीओ को एक ज्ञापन भी सौंपा. दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि एसपीटी एक्ट एवं सीएनटी एक्ट कानून का शक्ति से लागू करने. नोटरी पब्लिक द्वारा अवैध दान पत्र/ शपथ पत्र के माध्यम से आदिवासियों के जमीन का अवैध हस्तांतरण पर सरकार और प्रशासन अविलंब कार्यवाही करें और उस पर रोक लगाए, विवाहिता आदिवासी महिलाओं का जाति प्रमाण पत्र अपने पिता के घर से बनने संबंधित प्रावधान पर रोक लगे. क्योंकि कई आदिवासी महिलाएं गैर आदिवासी से शादी करके चुनाव लड़ते है, जिसका फायदा गैर आदिवासी उठाते है. आदिवासी आरक्षण का फायदा भी गैर आदिवासी को मिलता है. अनुसूचित क्षेत्र में आदिवासियों की जमीन को गैर आदिवासियों के द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया है, अंचलों में ऐसी जमीन की जांच की जाए, आधी रात को पाकुड़ केकेएम कॉलेज के छात्रावास में पुलिस प्रशासन की गुंडागर्दी से छात्रावास शैक्षणिक माहौल खराब हुआ है. बताया है कि छात्रों द्वारा विरोध करने पर आदिवासी पर ही हमला एवं केस हो रहा है. इस तरह के अत्याचार और शोषण के विरोध में आदिवासी छात्रों द्वारा लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करना कोई अपराध नहीं है. तो इस परिस्थिति में पुलिस ने छात्रावास में रात 12 बजे घुसकर धाबा बोला. इसकी उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर अविलंब कार्यवाही की जाय. मौके पर जितेंद्र मुर्मू, कमलाकांत मुर्मू, धोने मरांडी, प्रधान सोरेन, बबलू मरांडी, साईमन मुर्मू, शिखर सोरेन सहित सैकड़ों ग्राम प्रधान मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!