Search

April 27, 2026 7:24 pm

भू माफियाओं की संपत्ति का हो जांच : रणजीत सिंह

पाकुड़। बीते दिनों लगातार पाकुड़ जिले के मुख्यालय में और असामाजिक तत्वों एवं भू माफिया तथा गुंडा किस्म के लोगों के द्वारा गंभीर अपराध जैसी हत्याएं घटना का अंजाम दिया जा रहा है। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी पाकुड़ इसकी घोर निंदा करती है। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि स्थानीय सांसद एवं मंत्री इस बिंदु पर कोई संज्ञान नहीं ले रहे हैं। पाकुड़ जिले के लोटा मारा बीजीआर कोल कंपनी के साइडिंग में पंचायत चेंगाडांगा गांव के मुखिया विपिन सरदार के 22 वर्षीय सुधीर पहाड़िया का शव कोयला से निकल गया ।जो की बीजीआर कोयला कंपनी के सुरक्षा गार्ड के रूप में काम किया करता था। विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि उनकी हत्या हुई है। लाश को छुपाने के लिए लोडर के द्वारा कोयला से दाब दिया गया था। रणजीत सिंह ने कहा है कि कोयला कंपनी के प्रबंधक एवं लोडर के मालिक तथा लोडर के ड्राइवर पर प्राथमिक की दर्ज होनी चाहिए ताकि फिर किसी गरीब की मौत ना हो सके। जिले के लड्डू बाबू आम बागान में अपराधी किस्म के लोग एवं भू माफिया और सामाजिक तत्व एवं बाहरी लोगों का उठ बैठ होती है । मांस मुर्गा दारू लोगों का पार्टी चलती है । हमेशा प्लानिंग करते रहते हैं कि कैसे गरीब दलित कमजोर वर्ग के लोगों को जमीन को जबरन हड़पा जाए और वे लोग अपना रिश्तेदारी निकाल कर गरीब कमजोरों का जमीन बम पिस्तौल का भय दिखाकर हड़प लेते हैं ।उसके बाद ऊंची कीमत में बेचते हैं। .इस तरह से यह लोग जमीन का दलाली करते हैं और हेरा फेरी करके आय से अधिक संपत्ति अर्जित किए हुए हैं. ऊंची राजनीति का इन लोगों पर वरदान है। जिसके वजह से इन माफियाओं का मनोबल बढ़ा हुआ है तथा कानून का भय नहीं है। इनकी संपत्ति की जांच हो और इन लोगों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई हो तभी अपराध पर अंकुश लगेगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!