Search

June 19, 2026 6:20 pm

डेविड वॉर्नर के आउट होते ही ऐसे झूमे रणवीर सिंह, VIDEO देख नहीं रुक रही फैंस की हंसी, यूजर्स बोले- ‘माता आ गई…’

[ad_1]

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में क्रिकेट के दो बड़े दिग्गज इंडिया और ऑस्ट्रेलिया एक-दूसरे से भिड़े थे. यह मुकाबला देखने देशभर के बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी अहमदाबाद स्टेडियम पहुंचे थे. इस मैच के दौरान स्टेडियम में बॉलीवुड सितारों का भी जमावड़ा देखने को मिला था. अनुष्का शर्मा, अथिया शेट्टी, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, शाहरुख खान सहित कई सितारों ने मैच के दौरान टीम इंडिया का हौसला बढ़ाया था. अब कल के मैच से रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में रणवीर सिंह ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के आउट होते ही जश्न मनाते नजर आ रहे हैं. ये एक्टर, डेविड वॉर्नर के मैदान से बाहर जाते ही खुशी से झूमते नजर आ रहे हैं और काफी देर तक वह उसी अंदाज में झूमते नजर आए. अब सोशल मीडिया पर एक्टर का ये वीडियो चर्चा का विषय बन गया है.

शूटिंग के 4 दिन बाद फिल्म छोड़ना चाहते थे एक्टर, कर डाली थी अजीब विनती, सालों बाद डायरेक्टर ने किया खुलासा

सोशल मीडिया यूजर्स रणवीर सिंह की ओवरएक्टिंग का जमकर मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं. एक यूजर एक्टर का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखते हैं, “पूरी दुनिया एक तरफ और रणवीर सिंह एक तरफ. कैरेक्टर से निकलो रणवीर. आज के मैच में रणवीर सिंह= खिलजी+रॉकी+ कपिल देव”.

सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर लिया मजा
रणवीर सिंह के इस वीडियो पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करते हुए एक्टर की जमकर फिरकी ली है. एक यूजर लिखते हैं, “माता आ गई है”, तो वहीं दूसरे यूजर लिखते हैं, “ भाई रणवीर ये आईफा अवॉर्ड्स नहीं है”. 

Tags: Deepika padukone, Entertainment news., Ranveer Singh



[ad_2]

Source link

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!