Search

June 30, 2026 3:58 am

चोरी के जेवर गलाकर बेचने वाला रिसीवर गिरफ्तार, 50 हजार नकद और चांदी के आभूषण बरामद

पाकुड़िया। रामघाटी गांव में मनोज भगत के घर हुई चोरी के मामले में पाकुड़िया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के सामान के रिसीवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के मुरारोई थाना क्षेत्र के बोहरागाछी निवासी रामबाबू उर्फ लखीचंद मड़ैया (28) है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी के सामान को खरीदकर उसे गलाकर आभूषण तैयार कर बेचता था। आरोपी की दुकान से चोरी के सामान से बनाए गए चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं। इनमें एक जोड़ी चांदी की चूड़ी समेत अन्य आभूषण शामिल हैं। इसके अलावा चोरी के सामान बेचकर जुटाए गए 50 हजार रुपये नकद भी पुलिस ने बरामद किए हैं।
मामले में कांड संख्या 28/26 के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे सोमवार को पाकुड़ जेल भेज दिया गया। वहीं चोरी कांड में जेल भेजे गए मिहिर ठाकुर, चंदन साहा, प्रसेनजीत साहा और चरणजीत साहा को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 12 हजार रुपये नकद और अन्य जेवरात भी बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि चोरी की घटना में शामिल अन्य आरोपियों और चोरी के सामान के खरीदारों की तलाश जारी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!