Search

May 11, 2026 9:06 am

निबंधन से रिकार्ड वसूली, पिछले वर्ष से 10 गुणा ज्यादा राजस्व की प्राप्ति

पाकुड़ निबंधन कार्यालय राजस्व वसूली में इस बार राज्य भर में टॉप टेन में शामिल

सतनाम सिंह

पाकुड़: पाकुड़ जिले का निबंधन कार्यालय राजस्व वसूली में इस बार राज्य भर में टॉप टेन में शामिल रहा। पाकुड़ निबंधन कार्यालय को इस बार पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में करीब दस गुणा ज्यादा राजस्व की प्राप्ति हुई है। हालांकि बात करें डीड रजिस्ट्रेशन की तो इसकी संख्या पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले करीब 334 रजिस्ट्रेशन कम ही हुआ है। जानकारी के अनुसार इस कार्यालय से इस वित्तीय वर्ष यानी 2023-24 में पाकुड़ निबंधन कार्यालय को 226 करोड़ 16 लाख 30 हजार 822 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। अगर ब्रेकअप पर गौर करें तो विभाग ने रजिस्ट्रेशन फीस में करीब 97 करोड़ 07 लाख 94 हजार 907 रुपए राजस्व वसूली किया है। वही स्टाम्प फी में कुल 129 करोड़ 08 लाख 35 हजार 915 रुपए राजस्व की वसुली की है। वहीं वित्तीय वर्ष 2022-23 की बात करें तो रजिस्ट्रेशन फी में विभाग को कुल 10 करोड़ 91 लाख 40 हजार 743 रुपए राजस्व की प्राप्ति हुई थी। स्टाम्प फी में कुल 14 करोड़ 38 लाख 32 हजार 938 रुपए राजस्व की प्राप्ति हुई थी।
दोनों वित्तीय वर्ष के राजस्व पर गौर करें तो वित्तीय वर्ष 2022-23 के मुकाबले 2023-24 में करीब 10 गुणा ज्यादा राजस्व की प्राप्ति हुई है। वहीं गौर करने वाली बात यह है कि पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष डीड रजिस्ट्रेशन की संख्या 334 कम है। 2022-23 में पाकुड़ निबंधन कार्यालय से 5097 डीड रजिस्ट्री हुई थी। परंतु इस वित्तीय वर्ष में 4763 डीड की ही रजिस्ट्री हुई है। विभाग की मानें तो इस बार सबसे अधिक राजस्व की प्राप्ति डब्ल्यूबीपीडीसीएल के लीज के रजिस्ट्री से प्राप्त हुई है। सूत्रों की मानें तो करीब 200 करोड़ के आस-पास का राजस्व यहीं से विभाग को प्राप्त हुआ है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!