Search

October 24, 2026 10:50 am

रक्तदाता अनिल एवं दीपक को रेडक्रॉस ने किया सम्मानित

गोड्डा : ब्लड सेंटर, गोड्डा में रक्त की आवश्यकता को देखते हुए स्थानीय बाबा मोबाइल के प्रोपराइटर सह सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार पंडित एवं लोहिया नगर निवासी दीपक कुमार सिंह ने रक्तदान किया। दोनो रक्तदाताओं के इस पहल की भूरी- भूरी सराहना करते हुए इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की गोड्डा जिला शाखा के सचिव सुरजीत झा एवं प्रबंध समिति सदस्य सह डोन बोस्को स्कूल निदेशक अमित राय ने शुक्रवार को सदर अस्पताल स्थित ब्लड सेंटर में रक्तदाता द्वय को बारी- बारी से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा 18 से 60 उम्र के सभी स्वस्थजनों से जनहितार्थ रक्तदान की अपील की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!