खबर का असर
बजरंग पंडित
पाकुड़िया उत्क्रमित कन्या उच्च विद्यालय पाकुड़िया के सामने स्थित लोगो द्वारा जाम नाला और पुलिया की सफाई की मांग को लेकर प्रशासन की पहल के बाद समाप्त हुआ । रविवार को दिन करीब एक बजे बीडीओ साइमन मरांडी ,थाना प्रभारी अभिषेक राय एवं मुखिया अनिता सोरेन स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता कर समस्याएं सुनी । समस्या सुनने के बाद बीडीओ ने तुरंत पंचायत के मुखिया को अभिलेख खोलते हुए नाली सफाई का काम शुरू करने का निर्देश दिया । मौके पर उपस्थित जेई लालू रविदास को बीडीओ ने जाम नाला एवं पुलिया का सफाई हेतु प्राक्कलन तैयार कर स्वीकृति की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया । विदित हो कि कचड़े से जाम नाला और पुलिया की सफाई नही होने से तंग आकर शनिवार को जाम नाला और पुलिया के पास सड़क को जामकर आवागमन अवरुद्ध कर दिया था।










