Search

October 28, 2026 11:37 pm

चुनाव का पर्व, देश का गर्व से संबंधित उपायुक्त ने 8 हजार मैगनेटिक स्टीकर लोगो बनाने का दिया निर्देश।

राजकुमार भगत

पाकुड़। शनिवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कोल कम्पनी के प्रतिनिधि, बार एसोसिएशन, मीडिया प्रतिनिधि एवं विभिन्न उपक्रम के साथ बैठक की।
बैठक में उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि आपके जितने भी कर्मी है सभी का वोटर आईडी कार्ड बना रहना चाहिए। इसे हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिले में 650 पीडीएस डीलर है। सभी पीडीएस डीलर को वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड करायें। साथ ही 4 मार्च 2024 को सभी मतदान केन्द्रों पर चलने वाले सोशल मीडिया अभियान #IamVerifiedVoter में शामिल हो। उपायुक्त ने कोल कम्पनियों के प्रतिनिधियों को चुनाव का पर्व, देश का गर्व से संबंधित लोगो 8 हजार मैगनेटिक स्टीकर बनाने का निर्देश दिया। ये स्टीकर जिला के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी, मीडिया कर्मी, कोल कम्पनियों के प्रतिनिधि, पेट्रोल पंप के स्टाफ, रेलवे के स्टाफ आदि सभी लोग प्रतिदिन स्टीकर लगाकर कार्यालय जाएंगे, वोटिंग के दिन तक लगाना है। कोल कम्पनी के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि सभी हाइवा में चुनाव से संबंधित पोस्टर लगाए। साथ ही उपायुक्त ने श्रम अधीक्षक को निर्देश दिया कि सभी श्रमिकों को एसएमएस भेजकर वोटिंग के दिन अपने मतदान केंद्र पर आकर वोट करें। वहीं शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि के.के एम कालेज एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज में सभी छात्र छात्राओं को वोटर हेल्पलाइन डाउनलोड करवायें। मौके पर सहायक समाहर्ता डॉ कृष्णकांत कनवाड़िया, सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल, निदेशक आइटीडीए अरुण कुमार एक्का, उप निर्वाचन पदाधिकारी राजीव कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार, श्रम अधीक्षक रमेश प्रसाद सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

img 20240302 wa00265926860024935375076

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!