Search

October 18, 2026 12:18 pm

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की लेकर किया गया पूर्वाभ्यास

सुदीप कुमार त्रिवेदी

दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 को मनाया जाना है जिसकी शुरुआत आज पूर्वाभ्यास कर किया गया है । स्थानीय योग भवन में लगातार पांच दिनों तक योग दिवस का पूर्वाभ्यास आम जनों को योग से जुडने का अवसर प्रदान करेगा । आज की कक्षा का उद्घाटन जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी विपिन गुप्ता, प्रोफेसर मनोहर, प्रोफेसर कृपा शंकर अवस्थी, डॉली मित्र, मंजू देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया । मुख्य अतिथि के रूप में आए हुए डॉक्टर विपिन गुप्ता ने योग के बारे में जानकारी दी उन्होंने कहा कि महर्षि पतंजलि ने योग सूत्र में मुख्य रूप से चित्त वृति के बारे में के बारे में बताया है। एवं कार्यक्रम को सराहना की वहीं डॉक्टर कृपा शंकर अवस्थी ने पाकुड़ में योग की उत्तरोत्तर तरक्की के लिए योगाचार्य संजय शुक्ला को बधाई देते हुए प्रशंसा की उन्होंने कहा कि स्वामी रामदेव के कार्यक्रम से लेकर पूरे जिले में योग शिक्षक का बड़ा समूह तैयार किया है आज जिले के सभी प्रखंडों में एवं पंचायत में भी योग शिक्षक अपनी सेवा दे रहे हैं जिसका श्रेय श्री शुक्ला को ही जाता है प्रोफेसर मनोहर ने आगंतुक सभी योग प्रेमियों को एवं योग साधकों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर के जो प्रयास किया जा रहा है उसकी सराहना की ।एवं उन्होंने कहा योग हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का संवर्धन होता है तत्पश्चात योगाचार्य संजय कुमार शुक्ला ने आगंतुक सभी योग साधकों को योग करवाया मुख्य रूप से आसन प्राणायाम एवं मुद्रा के बारे में जानकारी दी करीब डेढ़ घंटा तक चले इस संपूर्ण योग कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया एवं लगातार अपनी सेवा का संकल्प लिया मौके पर योग शिक्षिका डोली मित्र एवं वंदना कुमारी ने कठिन कठिन आसन का प्रदर्शन किया उन्होंने आसन की युगलबंदी की प्रस्तुति की जिसमें चक्रासन, वृश्चिक आसन ,धनुरासन के साथ चक्रासन के जुगलबंदी के साथ-साथ सुत वज्रासन भी किया मौके पर देवलाल कुमार शाह संजय कुमार शाह तरुण कुमार शाह मंजू देवी प्राची कुमारी सहित कई योग शिक्षक उपस्थित थे

img 20240616 wa00334297649935199669432
img 20240616 wa00315052498260980834715

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!