Search

October 24, 2026 8:59 am

रहमान शेख ने रक्तदान कर बचाई गर्भवती महिला की जान।

रामकुमार भगत

पाकुड़ सदर अस्पताल में गर्भवती महिला को डॉक्टर ने ऑपरेशन (सीजर) के दौरान एक यूनिट ब्लड बी पॉजिटिव की कमी बताई मरीज के परिजन खून के लिए कई लोगो से मदद की गुहार लगाई पर किसी ने उनका सहयोग नहीं किया काफी परेशान होने के बाद ड्रीम स्पार्क फाउंडेशन के सदस्य रिमोन और इवान ने लाइफ सेवियर्स समूह के सचिव नाफिसूल आलम जी को इसकी जानकारी दी फिर नाफिसुल जी ने समूह के उपाध्यक्ष अशफ़ाक आलम जी से संपर्क किया और अशफ़ाक ने उनकी परेशानी को समझा और फौरन समूह के सदस्य कुमारपुर ,संग्रामपुर निवासी रहमान शेख से संपर्क किया। और पाकुड़ रक्त अधिकोष जाकर एक यूनिट ब्लड बी पॉजिटिव डोनेट कर के इंसानियत का परिचय दिया और इस न्यूज के माध्यम से जिला वासियों से अपील किया की रक्तदान करने से कभी पीछे ना हटे इससे आप के शरीर को कोई नुकसान नहीं होगा ये एक पुण्य का काम है। तो आपलोग भी रक्तदान करे और पुण्य के भागी बने। ओहि मरीज के परिजनों ने लाइफ सेवियर्स समूह और रहमान शेख का शुक्रिया अदा किया।
मौके पर समूह के सचिव नाफिसुल आलम ,सक्रिय सदस्य बच्चू रज्जाक, अब्दुर रब और रक्त अधिकोष के कर्मचारी नवीन जी मौजूद रहे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!