Search

May 11, 2026 6:00 am

पहले मतदान फिर जलपान का लिया संकल्प।

मतदान जागरूकता समूह की निर्धारित बैठक संपन्न।

सतनाम सिंह

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल के निर्देशानुसार शनिवार को सभी मतदान केन्द्रों में निर्धारित मतदान जागरूकता समूह की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से मतदान जागरूकता समूह के सदस्य एवं मतदाताओं ने हिस्सा लिया। उपस्थित सभी सदस्यों को वोटर हेल्पलाइन एप, केवाईसी एप, CVIGIL एप PWD एप आदि के संबंध में जानकारी देते हुए इनके उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया। दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाता की पहचान एवं उनका मतदान सुनिश्चित करने हेतु विमर्श किया गया। सभी मतदाताओं को मतदान की तिथि एवं समय के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। सभी मतदाताओं को मतदान केन्द्र पर उपलब्ध करायी जानी वाली सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी देते हुए अनुरोध किया गया कि मतदान के दिन वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। इस बैठक हेतु सभी मतदान केन्द्रों में ऑब्जर्वर की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

img 20240413 wa00124838769278440034339
img 20240413 wa00136489056765868986308
img 20240413 wa00148939134092680263729

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!