Search

October 10, 2026 5:23 am

गुरुगोष्ठी में एसएमसी पुनर्गठन को लेकर की गई समीक्षा

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): प्रखंड संसाधन केंद्र में मंगलवार को मासिक गुरुगोष्ठी आयोजित हुई। अध्यक्षता बीपीओ किशन भगत ने किया। गोष्ठी में विद्यालय प्रबंधन समिति की पुनर्गठन को लेकर विद्यालयवार समीक्षा की गई। बीपीओ ने उपस्थित शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विद्यालयों में समिति की पुनर्गठन का कार्य निर्धारित समयानुसार पूर्ण करें। गोष्ठी में यू डाइस 2024 -25 को लेकर समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि जल्द से जल्द युडाइस की प्रपत्र जमा करें। वही मध्यान्ह भोजन की समीक्षा के दौरान बच्चो की उपस्थिति को लेकर कहा कि सभी विद्यालयों में बच्चो की उपस्थिति शत प्रतिशत हो। इसको लेकर सघन रूप से कार्य की जाय। मेन्यू अनुरूप सभी बच्चो को भोजन मिले , इसकी अनुपालन करना सुनिश्चित करे। विद्यालयों में शौचालय व पानी की समुचित व्यवस्था को लेकर बीपीओ ने विद्यालयवार यथास्थिति की जानकारी लिया व शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। गोष्ठी में बच्चो की बैंक खाता , दिव्यांगता प्रमाणपत्र , किचेन गार्डेन की स्थिति , प्रयास कार्यक्रम आदि की समीक्षा की गई। इस अवसर पर बीआरपी संजय जयसवाल सहित सभी प्रधान शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!