Search

August 10, 2026 7:39 am

राजद की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन को धार देने 24 जिलों में दौरे की घोषणा।

बजरंग पंडित

राष्ट्रीय जनता दल झारखंड प्रदेश इकाई की एक अहम बैठक आज रांची स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता निर्वाचन पदाधिकारी गिरधारी गोप ने की। बैठक में झारखंड के सभी 24 जिलों के जिला अध्यक्षों समेत वरिष्ठ पदाधिकारी, विधायकगण, पूर्व मंत्री और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
बैठक में हुसैनाबाद विधायक सह प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि देवघर विधायक एवं विधायक दल के नेता सुरेश पासवान, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता और पांडेयपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमामयी बनाया। बैठक में संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और जिलावार कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने निर्देश दिया कि सभी जिला अध्यक्ष अपने-अपने जिलों में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाते हुए संगठन को मजबूत करने का कार्य करें। उन्होंने यह भी घोषणा की कि आने वाले दिनों में प्रदेश नेतृत्व, विधायक दल के नेता और राज्य सरकार के श्रम नियोजन, उद्योग, कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव के साथ मिलकर झारखंड के सभी 24 जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान जिलों में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं से संवाद और आम जन की समस्याओं को सुनने का सिलसिला चलाया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!