Search

April 29, 2026 12:24 pm

सड़क मरम्मत कार्य अधूरा, ग्रामीणों को हो रही परेशानी, जल्द मरम्मत की मांग।

एस कुमार

प्रखंड के लखीपुर से रामपुर व धनुषपुजा चौक से असकंधा सहित कई जगह -जगह पर पीसीसी कार्य की मरम्मत का कार्य ठेकेदार ने अधूरा छोड़ दिया है. जिससे आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वही ग्रामीण सेंटू शेख, नुरआलम शेख, मधु शेख, सेप्टु शेख, जुएल शेख, नूरजाउल शेख, बसीर शेख, फारूक शेख, ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से जल्द सड़क की मरम्मत पूरी कराने की मांग की है. ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि जगह- जगह जैसे भुईधारा, रामपुर ,लखीपुर, धनुषपुजा , मुहूबोना, शेरपुर सहित असकंधा गांव जाने वाली सड़क काफी दिनों से जर्जर हालत में है. जबकि साक्षी इंटरप्राइज के द्वारा कालीकरण तो किया गया, लेकिन जगह- जगह पर पीसीसी निर्माण होने वाली जगह को छोड़ दिया गया. अब जो मरम्मत नहीं होने के कारण गड्ढों में तब्दील हो गई है. एक साल बीत जाने के बाद भी मरम्मत कार्य नही हो पाया है. जिससे अब ग्रामीणों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने विभाग से जल्द से जल्द उक्त सड़कों को मरम्मत कराने की मांग की है.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!