अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया बाजार में ग्रामीण बैंक की तरफ जानेवाले रास्ते में उदय गुप्ता के घर के पास पाइपलाईन जलापूर्ति योजना का पाईप फटने के कारण पूरा पानी रिसकर मुख्य सड़क को कीचड़मय बना रहा है । जिससे भरे बाजार में लोगों को आने जाने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है । ज्ञात हो कि यह चौक पाकुड़िया की हृदयस्थली है और ठीक इसके आस पास व्यावसायिक गतिविधियों का मुख्य केंद्र भी है । ऐसे में इस फटे पाइपलाईन को अविलंब ठीक करना व्यवसाई हित में अत्यंत आवश्यक है ताकि बहते पानी से सड़क को खराब होने से बचाया जा सके । इस बाबत उदय गुप्ता , अशोक भगत ,दिलीप भगत , सोनू गुप्ता , दिनेश गुप्ता आदि ने इसे जनहित में अविलंब दुरुस्त कराने की मांग की है । इधर इस बाबत विभाग के कनीय अभियंता चंदन सिंह ने बताया कि संवेदक को इसकी जानकारी देकर उसे यथाशीघ्र ठीक करवाने का निर्देश दिया गया है ।





