Search

June 19, 2026 1:59 pm

पैसे के सवाल पर भड़के संदीप पाटिल, कहा- अगर खेल की बात हो रही है तो…

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच वर्ल्ड कप 2023 (World cup 2023) का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस मुकाबले में आसान सी जीत दर्ज की. भारत को दूसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा. एक शो के दौरान भारत के पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल (Sandeep Patil) पैसों की बात पर भड़क गए.

दरअसल, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोंटी पनेसर और भारतीय क्रिकेटर संदीप पाटिल न्यूज18 से फाइनल मैच के बाद बातचीत कर रहे थे. इस दौरान मोंटी पनेसर ने कहा, “भारत थोड़ा प्रेशर में रहा. मैच देखने के लिए प्रधानमंत्री आए बड़े-बड़े सेलिब्रिटी आए. बड़े गेम में किस तरह अच्छा परफॉर्म करना काफी कठिन काम है. उनका टर्नओवर 2 बिलियन है. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की भी इतनी नहीं है. बीसीसीआई एक पावर हाउस है.”

मोंटी का पैसे वाला बयान संदीप पाटिल को पसंद नहीं आया. उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा,” ये बात मुझे पसंद नहीं आई. यहां अगर खेल की बात हो रही है तो खेल की बात हो. पैसा एक तरफ है. आपने खराब खेला ये स्वीकार करो. जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया ने क्रिकेट खेला वह तारीफ के हकदार हैं.

Tags: BCCI, Monty Panesar, Sandeep Patil, Team india, World cup 2023

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!