Search

May 6, 2026 4:59 pm

आत्महत्या या हत्या अनुसंधान करने हेतु पहुंचे एसडीपीओ।

पुलिस फांसी प्रकरण के मामले की तहकीकात बारीकी से करेगी- एसडीपीओ डीएन आजाद

सतनाम सिंह

पाकुड़:पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अन्नपूर्णा कॉलोनी में बीते शुक्रवार पूर्व बैंक मैनेजर के घर से पुलिस ने फांसी में लटके एक युवक का शव बरामद किया था,शव बरामद के बाद पुलिस के द्वारा मृतक युवक के रूम को वरीय पदाधिकारी के जांच हेतु बंद कर दिया था।मृतक युवक बिहार गया का रहने वाला बताया गया था जिसका पोस्टमार्टम करा पुलिस ने शव को उसके परिजन को शौप दिया था लेकिन परिजन में से मृतक युवक राम शर्मा के मामा ने फांसी कांड को हत्या का मामला बताया था और कहा था की भांजे का अंतिम संस्कार के बाद नगर थाना को लिखित में आवेदन शोपेंगे। इसी क्रम में रविवार एसडीपीओ डीएन आजाद,पुलिस निरीक्षक अनूप रोशन एवं पुलिस बल ने मृतक युवक राम शर्मा के कमरे की जांच बड़ी बारीकी से की,जांच करने के बाद एसडीपीओ डीएन आजाद ने पत्रकार के समक्ष बताया की प्रथम दृष्ट्या से तो यह पता चलता है की युवक के द्वारा खुद फांसी लगाई है लेकिन मामला संदिग्ध है, पुलिस फिलहाल अभी हर मामले हर पहलू की जांच पड़ताल बड़ी बारीकी से कर रही है,जांच के बाद जो कुछ मामला सामने आएगा वो सबके सामने रखी जाएगी,फिलहाल पुलिस की जांच जारी है,इस संबंध में मकान मालिक,इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार जहां युवक काम करता था उनसे भी पूछताछ की जाएगी।

img 20240623 wa00141844896117616219387

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!