Search

May 5, 2026 10:05 am

संविधान बचाओ रैली की तैयारियों में जुटी पाकुड़ कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं ने दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश।

पाकुड़ कांग्रेस ने 3 मई को रांची में होने वाली संविधान बचाओ रैली की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में जिला प्रवक्ता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने प्रखंड अध्यक्षों और प्रखंड प्रवेक्षकों से संगठनात्मक जानकारी ली और निर्देश दिया कि सभी प्रखंडों में प्रखंड समिति का गठन जल्द से जल्द पूरा किया जाए, जिसमें 9 महासचिव और 2 उपाध्यक्ष शामिल होंगे। इसके अलावा, मंडल पंचायत और बूथ समिति के गठन का भी निर्देश दिया गया। सुल्तान अहमद ने कहा कि जिला में 40 दिनों तक चलने वाले संविधान बचाओ कार्यक्रम को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। इस दौरान उन्होंने बताया कि 3 मई को रांची में होने वाले संविधान बचाओ कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित देश और राज्य के बड़े नेता शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में पाकुड़ जिले के सभी प्रखंडों से सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड अध्यक्षों और प्रखंड प्रवेक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में जिला अध्यक्ष कुमार सरकार, हिरणपुर प्रखंड प्रवक्ता मंजुला हांसदा, गुलाम अहमद, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मानसरुल हक, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोवर आलम, पाकुड़ प्रवक्ता अशोक दास, अर्धेंदु गांगुली, इस्लाम अंसारी, मो. कलीमुद्दीन, वंश राज गोप और मुर्शीद आलम सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

img 20250427 wa00116522848630666931873

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!