Search

June 19, 2026 7:59 am

सामाजिक कार्यकर्ता मार्क बास्की ने डीसी को आवेदन सौंप जांच के लिए किया आग्रह।

स्कूली बच्चों के भविष्य को देखते हुए स्कूल प्रबंधक के ऊपर लगाया लापरवाही का आरोप।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) प्रखंड के धनघरा में संचालित आवासीय विद्यालय में बटेश्वर सेवा संस्थान द्वारा बच्चों को घटिया भोजन देने का आराेप समाजिक कार्यकर्ता मार्क बास्की ने लगाया है। जिसको लेकर सामाजिक कार्यकर्ता मार्क बास्की ने मंगलवार को डीसी को आवेदन देकर जांच की मांग की है। दरअसल जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड अन्तर्गत पीटीजी आवासीय विद्यालय धनगड़ा कल्याण विभाग द्वारा संचालित है. जिसकी देखरेख बटेश्वर सेवा संस्थान द्वारा किया जा रहा है। मार्क बास्की ने आवेदन में दर्शाया है कि उक्त विद्यालय में क्षेत्र के गरीब आदिवासी पहाड़िया छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। छात्रावास अधीक्षक मिथिलेश कूमार झा हैं, जो कि उक्त विद्यालय में शिक्षक भी हैं।मिथिलेश कुमार झा अपने मनमाने तरीके से विद्यालय और छात्रावास का संचालन करते हैं, छात्रों के बीच बहुत ही घटिया किस्म का भोजन व सब्जी जिसमें कीड़े लग जाते हैं। वैसे भोजन छात्रों को देते हैं। विद्यालय के छात्र एवं अन्य शिक्षक कर्मी इनके विरूद्ध कुछ नहीं बोल पाते हैं, कुछ बोलने पर उसे निकाल दिए जाने की धमकी देते हैं।जिला एवं प्रखण्ड कार्यालय से दुर सुदूर क्षेत्र में होने के कारण उक्त विद्यालय तक पदाधिकारी भी नहीं जा पाते हैं।जिस कारण बटेश्वर सेवा संस्थान गरीब लाचार आदिवासी पहाड़िया बच्चों का हक मार कर मनमानी तरीके से विद्यालय एवं छात्रावास का संचालन करते हैं। जिसका असर पठन-पाठन करने वाले छात्रों पर पड़ता है।सामाजिक कार्यकर्ता मार्क बास्की ने कहा कि छात्रों की भविष्य को देखते हुए उक्त विद्यालय एवं छात्रावास की व्यवस्था को जाँचोपरान्त बटेश्वर सेवा संस्थान एवं अधीक्षक मिथिलेश कुमार झा पर उचित कार्रवाई करने के लिए डीसी से गुहार लगाया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!