सतनाम सिंह
पाकुड़ जिला सोशल मीडिया के सदस्य शनिवार को राँची के सोहराय भवन में आयोजित बैठक में भाग लेने के लिए राँची पहुँचे। बैठक में केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय जी ने राज्य के सभी 24 जिलों के सोशल मीडिया के सदस्यों से उनके क्षेत्र से संबंधित समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना व उचित पहल करने का भरोसा दिलाया। बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय ने सोशल मीडिया के सभी सदस्यों से आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए एक्टिव मोड में रहने का निर्देश दिया साथ ही कहा कि आप सभी सदस्य सामंजस्य बनाकर राज्य सरकार की योजनाओं का भरपूर प्रचार प्रसार करते हुए पार्टी की भावना व सिद्धान्तों से आम लोगों को अवगत कराये व जनता के बीच केंद्र की तानाशाह भाजपा सरकार के षड्यंत्र का पर्दाफाश भी करें। मौके पर पाकुड़ जिला सोशल मीडिया के उमर फारूक, प्रकाश सिंह, आफताब आलम, मुसलोद्दीन शेख, राजू सिंह व जानिसार अख्तर मौजूद थे।





