Search

April 30, 2026 10:53 am

सामाजिक कार्यकर्ता ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और गोदाम प्रबंधक पर लगाए कई गंभीर आरोप

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने सारे आरोपों को बताया निराधार, कहा जितनी जांच करवानी है करवा ले, कहीं कोई सच्चाई नहीं है, दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।

यासिर अराफ़ात

पाकुड़ : सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश अग्रवाल ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा है कि पाकुड़ प्रखंड के अनाज गोदाम के संबंध में नई नई कहानियां सामने आ रही है. वे अपने सूत्रों का हवाला देते हुए कहते हैं कि विशेष सूत्र की जानकारी प्राप्त हुई है की पाकुड़ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं गोदाम प्रबंधक के मिली भगत से सभी डीलरों को अनाज कम दिया जाता है.अनाज कम दिए जाने पर किसी डीलर के द्वारा यदि आवाज उठायी जाती है तो प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा उस की दुकान की जांच की जाती है. जांच के दौरान किसी भी बहाने डीलर से अवैध राशि की उगाही की जाती है तथा बिना जिला कार्यालय में शिकायत की जानकारी दिए बिना उक्त दुकानदार का आवंटन बंद कर दिया जाता है. अग्रवाल जी आगे लिखते हैं कि,मरता क्या नहीं करता. उक्त डीलर के द्वारा अवैध राशि दिए जाने के बाद गोदाम प्रबंधक के द्वारा उक्त दुकानदार का आवंटन चालू कर दिया जाता है.पाकुड़ गोदाम प्रबंधक के द्वारा कहा जाता है की जो हम अनाज की कटौती करते हैं एवं जो बोरी प्रति जो राशि लेते हैं केवल हम नहीं खाते नीचे से लेकर ऊपर तक रांची तक सभी को हिस्सा दिया जाता है. वे आगे कहते हैं, मामला क्या है यह तो गोदाम प्रबंधक तथा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पाकुड़ के द्वारा ही बताया जा सकता है. उन्होंने इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि इस संबंध में सीआईडी एवं निगरानी की जांच से ही संपूर्ण सच्चाई उजागर होगी. सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश अग्रवाल के इन आरोपों में कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती. सुरेश अग्रवाल ने कई सोशल मीडिया न्यूज़ ग्रुप में इस तरह का अपना बयान लिखकर सार्वजनिक किया है.

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का पक्ष

वही इस मामले में जब प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से फोन के माध्यम से संपर्क किया गया तो उन्होंने इन सारे आरोपों को निराधार बताया. उन्होंने कहा कि उनके इन आरोपों में जरा सी भी सच्चाई नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर उनको लगता है कि इस तरह का मामला है तो वह किसी भी पदाधिकारी से इस संबंध में जांच करवा ले, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!