शव को छुपाने के लिए बोरी में भरकर जर्जर कुआं में डाल दिया गया था।
आरोपित पति पत्नी को पुलिस ने लिया हिरासत में
पुलिस शव को कुआं से निकालने की कर रही है प्रयास
14 दिनों बाद उजागर हुआ मामला
राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड): डायन की आरोप लगाकर बड़ा बलरामपुर गांव में सौतेला पुत्र बाबुधन टुडु व पत्नी मानकों मुर्मू ने बीते 20 अक्टोबर की रात अपने सौतेला माँ भेलचो मराण्डी (69) की हत्या कर दी। आरोपित पति पत्नी ने शव को बोरे में भरकर निकट के एक जर्जर सिंचाई कूप में डाल दिया था। करीब 14 दिनों बाद इस घटना की जानकारी मिलने पर सोमवार अपरान्ह पुलिस घटनास्थल पहुंची व शव को कुआं से निकालने का प्रयास कर रहा था। उधर आरोपित पति पत्नी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतका के अपने पुत्र सोम टुडु व पुत्रवधु मोनिका मराण्डी है। वही सौतेला पुत्र बाबुधन टुडु व पत्नी मानकों मुर्मू है। दोनो परिवार एक ही आंगन में स्थित दो अलग अलग घरों में रहता है। मृतका अपने पुत्र के साथ रहती थी। घटना के दिन मृतका के अपने पुत्र अपनी पत्नी के साथ ससुराल सेजा कोटालपोखर गया हुआ था। सौतेला पुत्र काफी दिनों से बीमार था। इसी को लेकर डायन का आरोप लगाते हुए आरोपित पति पत्नी ने रात को कोदाल के लाठी से मारकर सौतेला माँ की हत्या कर दिया। इसके बाद शव को रातभर घर मे ही छुपाकर रखा। दूसरे दिन की रात एक बोरी में शव को भरकर उसमें ईंट पत्थर डालकर घर से करीब 200 मीटर की दूरी में स्थित जर्जर पड़े सिंचाई कूप में फेंक दिया। कूप में करीब 15-20 फुट पानी व गंदगी भरा हुआ है। मृतका के अपने पुत्रवधु मोनिका मराण्डी ने बताई की करीब चार -पांच दिन बाद घर वापस आने पर सास को नही पाकर पूछा तो आरोपित पति पत्नी ने बताया कि पगली है , कही गई होगी। वही सास के पास रहे आधार सहित अन्य सामान भी गायब था ।इसको लेकर 28 अक्टोबर को थाना में गुमसुदी का मामला दर्ज कराया था । उधर जब कुआं में पड़े शव से दुर्गंध फैलने पर स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। पुलिस ने मामले को लेकर तत्काल आरोपित सौतेला पुत्र व पुत्रवधु को हिरासत में लिया। इसमे आरोपित पति की स्वास्थ्य खराब रहने के कारण सदर अस्पताल सोनाजोरी में भर्ती कराया गया। वही आरोपित पत्नी की निशानदेही पर पुलिस ने कुआ से शव को निकालने का प्रयास प्रारम्भ किया। आरोपित पत्नी ने स्वीकार करते हुए कहा कि हत्या कर शव को बोरा में भरकर इसी कुआं में डाला गया है। समाचार लिखे जाने तक एसआई अनिल कुमार सिंह , गोपाल कुमार महतो , एएसआई अमरनाथ राम सहित पुलिसबल शव को निकालने का प्रयास कर रही थी। इस सम्बंध में थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि शव को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इसको लेकर सघन जांच भी की जा रही है।






