Search

May 10, 2026 1:34 am

एसपी ने महिला थाना का वार्षिक निरीक्षण किया,दिए कई दिशा निर्देश।

बजरंग पंडित

एसपी पाकुड़ प्रभात कुमार ने शुक्रवार को महिला थाना का वार्षिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दरम्यान एसपी ने थाने में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारीयों को अपने साथ आर्म्स रखने का निर्देश दिया. पुलिस कप्तान ने थाना के विभिन्न मामलों की गहनता से निरीक्षण करते हुए पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से भी अवगत हुए. एसपी ने थाने के कंप्यूटर कक्ष, महिला हवालात और थाना परिसर का निरीक्षण किया. साथ ही उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई का भी अवलोकन किया. वही उन्होंने महिला थाना प्रभारी से थाने के विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली. वही एसपी ने बताया कि आज पाकुड़ महिला थाने की वार्षिक निरीक्षण किया गया है, जहां पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए. उन्होंने बताया कि पुलिस के साथ पब्लिक की बेहतर संबंध हो इस पर ज्यादा काम करना है. तत्पश्चात एसपी ने महिला थाना के लिए बन रहे थाना परिसर में नए भवन का निरक्षण किया कार्य देख संतुष्ट नजर आए एसपी।मौके पर डीएसपी जितेंद्र कुमार,पुलिस निरीक्षक अनूप रोशन भेंगरा,महिला थाना प्रभारी श्वेता एक्का, सहित अन्य मौजूद थे.

img 20240726 wa0008451606455524207508

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!