Search

September 26, 2026 10:20 pm

महेशपुर में बीएलओ प्रशिक्षण संपन्न, नजरी नक्शा तैयार करने पर विशेष फोकस।

महेशपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में बुधवार को बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आगामी चुनावी तैयारियों को सशक्त बनाना और बीएलओ को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना था। कार्यक्रम में एलआरडीसी मनीष कुमार, बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव एवं सीओ संजय कुमार सिन्हा बतौर मुख्य प्रशिक्षक उपस्थित रहे। उन्होंने बीएलओ को गूगल मैप की सहायता से बूथ स्तर पर नजरी नक्शा तैयार करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही सभी बूथों को जोड़कर विधानसभा क्षेत्र का समग्र नजरी नक्शा तैयार करने के तकनीकी पहलुओं पर भी प्रकाश डाला। प्रशिक्षण सत्र में कंप्यूटर ऑपरेटर अमित आर्य ने नक्शा टाइपिंग और डिजिटल एकीकरण की व्यावहारिक जानकारी दी। अधिकारियों ने बीएलओ से आह्वान किया कि वे सटीक एवं अद्यतन नक्शा तैयार कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करें।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!