Search

November 21, 2026 9:40 am

बाबा शिबू सोरेन के 80 वें जन्म दिन पर विषेश: झारखण्ड आन्दोलनकारी योद्धा दिशोम गुरु शिबू सोरेन।

 

अशोक शर्मा,वरिष्ठ पत्रकार पाकुड 

पाकुड़ । जब ब्रिटिश सामाजवाद की आग से हिन्दुस्तान जल रहा था।महात्मा गांधी,अब्दूल गफ्फार खां,डा भीमराव अम्बेडकर,सरदार वल्लभ भाई पटेल,सुभाष चंद्र बोस,अबुल कलाम आजाद जेल में बंद किये जा रहे थे।हिन्दुस्तानियों पर गोलियों की बौछार
की जा रही थी, मां बहनों की सिंदूर मिट रही थी।उस समय बाबा लाल हेम्ब्ररम के नेतृत्व में देश भक्त संताल
भारत माता के नाम अपने को बलिदान कर रहे थे।वह वर्ष था 1942 का।इतिहास में 1942 को को क्रांति वर्ष भी कहा गया है। इसी क्रांति वर्ष के महीने मार्च, शिव रात्री के दिन झारखण्ड की धरती पर स्थित जिला हजारीबाग के गोला थाना अन्तर्गत गांव नेमार में माता सोना मुनि हेम्ब्ररम की कोख से गरीबों के मसीहा शिबू सोरेन का जन्म हुआ।माता ने और चार पुत्र रत्न क्रमश: राजाराम सोरेन,शंकर सोरेन,लालू सोरेन व रामू सोरेन सहित दो पुत्री क्रमश: सखी सोरेन,शकुंतला सोरेन को जन्म दी।इन लोगों के पिता शोबरन मांझी एक शिक्षक थे।शिक्षक रहते हुए भी शोबरन मांझी समाज से जुड़े थे तथा वे सूदखोरों के प्रति मुखर रहने के साथ हमेशा उनके खिलाफत आवाज उठाते रहते थे यही कारण रहा की सूदखोरों ने सन् 1957 ई.में शोबरन मांझी की हत्या करवा दी। 80 वर्षीय बाबा शिबू सोरेन एक उभरे हुए नेता हैं इनकी त्याग,तपस्या तथा वलिदान ने तमाम गरीब शोषित वर्गों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।झारखण्ड के हरिजन, आदिवासी,दलित, अल्पसंख्ययक,
पिछड़ा वर्ग तो क्या यहां के पहाड़,पर्वत, पशु पक्षी,झाड़ जंगल सभी अपने बीच बीर शिबू को पाकर
गौराविन्त होकर आनंद महसूस करते थे। उस वक्त संतालों में चर्चा थी कि शिबू सोरेन को मारांग बुरु तथा जाहिर ऐरा का दर्शन प्राप्त हुआ है और उन्हें
आशीर्वाद देकर कहा गया है कि तुम गरीबों का उद्धार हेतु अहिंसात्मक रुप से लड़ाई छेड़ दो।बहुत सारे लोगों का मानना था कि शिबू सोरेन सिद्धों कान्हु की प्रतिमूर्ति हैं। जो भी हो,शिबू सोरेन
के दर्शन एवं उनकी वाणी को सुनने के लिये हजारों, लाखों की तायदाद में संताल,हरिजन,कमजोर वर्ग के हिंदु ,मुसलमान इनके सभा में एकत्रित होकर रात रात भर जाग कर भाषण सुनते थे।लोगों का का मानना हैं कि ऐसे ही शिबू सोरेन को दिशोम गुरु की उपाधि से नवाजा नहीं गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!