Search

April 27, 2026 8:07 am

स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने फूंका चुनावी बिगुल,केंद्र सरकार पर किया जमकर हमला।

जनसभा मे ग्रामीणों ने एक लाख वोट से विजय बनाने को लेकर किया वादा।

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के सिलमपुर पंचायत के बुनेर डांगा मैदान मे सोमवार को विशाल जनसभा का आयोजन किया गया जिसमे झामुमो की स्टार प्रचारक सह गण्डेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने चुनावी बिगुल फूंका। जनसभा मे मुख्य अतिथि के रूप मे राजमहल लोकसभा सांसद विजय हांसदा,महेशपुर विधायक सह इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी प्रो. स्टीफन मरांडी, झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव, झामुमो की युवा नेत्री उपासना मरांडी सहित अन्य शामिल हुए। जनसभा को सम्बोधित करते हुए श्रीमती कल्पना सोरेन ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।उन्होंने राज्य के बकाए को लेकर भी केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला। साथ ही लोगों को आगाह किया कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनी तो ओबीसी आरक्षण का प्रतिशत और कम हो जाएगा।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिजली बिल माफ कराया। किसान का कर्ज माफ कराया। महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना का लाभ दिया जा रहा है। इस योजना के तहत दिसंबर से सरकार माताओं व बहनों को 2500 रुपये देगी। भाजपा ने कभी झारखंड का हित नहीं सोची। भाजपा सिर्फ लोगों को भटका कर वोट लेना चाहती है। झारखंड में महिलाओं को हेमंत सोरेन ने सम्मान दिया।उन्होंने हेमंत के जेल जाने का मुद्दा उठाकर लोगों से भावनात्मक जुड़ाव बनाने की भी कोशिश की।जनसभा मे कल्पना सोरेन ने विस्तार से बताया कि किस तरह से मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन नई-नई योजनाएं लाकर राज्य की जनता का भला कर रहे हैं। उन्होंने इस चुनाव में महेशपुर विधायक सह इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्यासी प्रो. स्टीफन मरांडी जी को समर्थन देकर हेमंत के संघर्षों में साथ देने की अपील भी की।वही महेशपुर विधायक सह इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्यासी प्रो. स्टीफन मरांडी ने हेमंत सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे मे लोगो को जानकारी दिया साथ ही उनके द्वारा किये गए कार्यों को गिनाया। उन्होंने महेशपुर प्रखंड को अनुमंडल बनाने की भी चर्चा की कहा जो भी सारा पक्रिया था ओ सब पूरा हो चूका है।इस मौक़े पर केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख,हरिवंश चौबे,जीप अध्यक्षा जुली खिस्टमनी हेमब्रम,प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां, मोतीलाल हांसदा, प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू, मैनुद्दीन अंसारी, जिला संगठन सचिव कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम,प्रखंड उपाध्यक्ष रुहुल अमीन, बुदल यादव, जेम्स सुशील हेमब्रम,युवा मोर्चा अध्यक्ष जोगेंद्र मुर्मू,जीप सदस्य समसून मुर्मू, गमेलीना सोरेन,कॉग्रेस के प्रखंड कलीमुद्दीन अंसारी,गेमिलना हेमब्रम,सोशल मिडिया सदस्य इक़बाल हुसैन, जानिसार अख्तर ,अब्दुल वदूद, नाशिम अहमद, अख़लाकुर अंसारी,साइमन मुर्मू, संतोष हेमब्रम,होपोंटा, फूलटन शेख, हबीबर रहमान,हलीम शेख, पोलटू शेख, अरशद मंडल, मजिबूर रहामन, सेंटू शेख, डार्फी शेख,नजरुल अंसारी, राजू अंसारी,सुनीराम मुर्मू, स्टेफन सोरेन, बाबुधन मुर्मू, आरजू शेख, मिल्टन शेख, नासिर शेख,जुगु कोड़ा सहित हजारों झामुमो कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।

img 20241028 wa00128126352622425501432
img 20241028 wa0013673907792039433060

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!