Search

June 21, 2026 8:31 pm

ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती, थाना के सामने चला सघन वाहन जांच अभियान

पाकुड़िया। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती के उद्देश्य से रविवार देर शाम पाकुड़िया थाना के सामने सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व एएसआई संजीव टुडू ने किया। इस दौरान पुलिस जवानों और चौकीदारों की मौजूदगी में दोपहिया व चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई। जांच अभियान के तहत सड़क से गुजर रहे दर्जनों वाहनों को रोककर ड्रिंक एंड ड्राइव की जांच की गई। मौके पर एएसआई संजीव टुडू ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत शराब पीकर वाहन चलाना गंभीर अपराध है, जो न केवल चालक बल्कि सड़क पर मौजूद अन्य लोगों की जान के लिए भी खतरा बन सकता है। एएसआई ने वाहन चालकों को जागरूक करते हुए बताया कि नशे की हालत में वाहन चलाते पकड़े जाने पर जुर्माना के साथ-साथ जेल की सजा भी हो सकती है। उन्होंने सभी से अपील की कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए कभी भी शराब पीकर वाहन न चलाएं। पुलिस ने लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!