Search

February 19, 2026 11:04 am

अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

डीसी व एसपी ने लिया हिरणपुर बाजार का जायजा।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने शुक्रवार को हिरणपुर बाजार का जायजा लिया। जहां अफवाहों को लेकर पदाधिकारियो को आवश्यक निर्देश दिया। डीसी व एसपी ने सुभाष चौक में थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह , बीडीओ टुडू दिलीप व अंचलाधिकारी मनोज कुमार से क्षेत्र की स्थिति को लेकर आवश्यक जानकारी लिया। निर्देश देते हुए डीसी व एसपी ने कहा कि अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखे। डीसी ने कहा कि जिले में पूरी तरह शांति व सौहार्द की स्थिति कायम है। अफवाह पर कोई भी ध्यान न दे। यदि कोई भी अफवाह फैलती है तो कहीं इसे साझा न करे। इसकी सत्यापन कर तुरन्त इसकी सूचना प्रशासन को दे। एसपी ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने न दे। पुलिस इसको लेकर पूरी तरह मुस्तैद है।अफवाह की सूचना पाने साथ हम डीसी के साथ स्वंय उपस्थित है।जो भी व्यक्ति मौखिक व सोशल मीडिया के माध्यम से क्षेत्र में अफवाहे फैलाने का कार्य कर रहा है।उसे किसी भी हालात में बख्शा नही जाएगा। बीते रात्रि जिसने अफवाह फैलाई थी , उन्हें चिन्हित कर लिया गया है ।उस पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की स्थिति सामान्य है। कोई भी भ्रामक खबर न फैलाये। अफवाह को लेकर तुरन्त स्थानीय अधिकारी व कंट्रोल रूम को सूचना दे। सभी लोग सामान्य जीवन जी रहे है। कुछ मनचले तत्वों द्वारा यह अफवाह फैलाने की कार्य की जा रही है। जो भी माहौल को खराब करने का प्रयास करेगा , उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथों में न ले। अफवाह फैलाने वाले लोगो को विधिसम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

img 20250418 wa0011121349735877341127

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर