Search

June 30, 2026 11:57 pm

आदिवासी परंपरा के साथ छात्रों ने एसडीपीओ का किया स्वागत, नशामुक्त पाकुड़ और अपराध रोकथाम पर हुई चर्चा।

पाकुड़:- केकेएम कॉलेज के आदिवासी छात्रों ने सोमवार को नव पदस्थापित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव से मुलाकात कर उनका स्वागत किया। छात्रों ने आदिवासी परंपरा के अनुसार पंची पहनाकर और पौधा भेंट कर एसडीपीओ का अभिनंदन किया। इस दौरान आदिवासी संस्कृति, पंची के महत्व और 30 जून को मनाए जाने वाले हूल दिवस को लेकर चर्चा हुई। छात्रों ने पाकुड़ जिले को नशामुक्त बनाने के साथ ही चोरी, डकैती, हत्या और बलात्कार जैसी घटनाओं की रोकथाम को लेकर पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग की बात कही। छात्र नेताओं ने कहा कि समाज में शांति और सुरक्षा का माहौल बनाने के लिए युवाओं की भूमिका अहम है। मौके पर छात्र नेता कमल मुर्मू, अजय हेम्ब्रम, रोजिक मरांडी, सर्वेश बेसरा, बिपिन सोरेन और सिकंदर हांसदा सहित अन्य छात्र मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!