राजकुमार भगत
पाकुड़। पाकुड़ जिला में अवस्थित माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नामांकित एवं अध्यनरत प्रभावशाली छात्रों के खोज एवं विज्ञान के प्रति अभिरुचि उत्पन्न करने हेतु जिला स्तर पर 18 जनवरी को 11:00 बजे से डायट भवन पाकुड़ में विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उक्त कार्यक्रम में जिले भर के माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं अपनी नए आविष्कार या खोज पर मॉडल प्रस्तुत करेंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि छात्रों की हौसला अफजाई के लिए अभिभावक या रुचि रखने वाले लोग कार्यक्रम में अवश्य आए एवं छात्रों के मनोबल को मजबूत करें। जो छात्र अपने मॉडल के साथ कार्यक्रम में भाग लेना चाहते हैं अपने विद्यालय के प्राचार्य से संपर्क कर बातचीत करें।










