Search

May 12, 2026 6:20 pm

पुलिस अधीक्षक ने अमित कुमार सिंह को बनाया पाकुड़िया का थाना प्रभारी।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया में नए थाना प्रभारी के रूप में अमित कुमार सिंह ने शुक्रवार को तत्कालीन प्रभार थाना प्रभारी मजिस्टर साह से प्रभार ग्रहण कर कार्यभार और जिम्मेदारी संभाला । इस मौके पर उन्होंने बताया कि पुलिस और जनता के बीच समन्वय स्थापित कर अपराध रोकना तथा क्षेत्र में शांति बहाल करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध कार्य को चलने नहीं दिया जाएगा। साथ ही थाना क्षेत्र लोगों को अपील किया कि किसी भी तरह की शिकायत और समस्या के लिए बगैर बिचौलिए के कोई भी पीड़ित व्यक्ति उनसे सीधा संवाद स्थापित कर सकते हैं ,शिकायत पर तुरंत कार्यवाही होगी । प्रभार ग्रहण के बाद थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने थाने में तैनात सभी पुलिस पदाधिकारियों से रूबरू हुए और विधि व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

img 20240224 wa00016997204669295882876

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!