Search

April 16, 2026 5:28 am

पाकुड़िया में जल मीनारों का सर्वे, छात्रों को प्रोजेक्ट परख की दी गई जानकारी

इकबाल हुसैन

पाकुड़िया उपायुक्त पाकुड़ के निर्देश के पर पाकुड़िया प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी ने शुक्रवार को पाकुड़िया पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांव के 15 वे वित्त योजना से निर्मित जल मीनार का सर्वे एवं राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय पाकुड़िया पहुंच कर छात्र-छात्राओं को प्रोजेक्ट परख की जानकारी दिया। बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने बताया कि प्रखंड अंतर्गत सभी मुखिया एवं पंचायत सचिव को निर्देशित किया गया है कि प्रखंड अंतर्गत जितने भी 15 वें वित्त योजना अंतर्गत जल मीनार खराब पड़ा है जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए। साथ ही बताया कि खराब चापाकल पेयजल विभाग के अधिकारियों से मिलकर विभाग के द्वारा मरम्मत कराया जाएगा। वहीं जानकारी के अनुसार उपायुक्त पाकुड़ के द्वारा निर्देशित किया गया है कि कहीं भी पीने के पानी की समस्या ना हो इसी कारण इसे जल्द ही पीएचडी के एई , जेई , पंचायत सचिव एवं मुखिया को ठीक कराने के लिए निर्देशित किया है ताकि लोगों को गर्मी में पीने का पानी के लिए समस्या न हो। साथ ही बीडीओ ने राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय पाकुड़िया में प्रोजेक्ट परख के तहत छात्र-छात्राओं का साप्ताहिक परीक्षा में बच्चों के बुद्धिमता एवं पढ़ाई के प्रति अभिरुचि का आकलन किया। मौके पर बीपीआरओ त्रिदीप शील, पंचायत सचिव, शिक्षक के अलावा अन्य उपस्थित थे।

img 20241220 wa00504497214284037907663
img 20241220 wa00496655432955283445922

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!