Search

November 22, 2025 3:45 am

आगलगी से लाखों की संपत्ति स्वाहा, मुखिया ने पहुंचाया राहत सामग्री।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) प्रखंड के जोरडीहा पंचायत के मारगो गांव में शनिवार देर शाम को भीमा पहाड़ियां के घर में आग लगने से लाखों रुपए का संपत्ति मिनटों में स्वाहा हो गया। जब घर पर आग लगी थी इस समय घर के सदस्य साप्ताहिक हटिया चटकम गया हुआ था।बताया जा रहा है जंगल में लगाया गया आग घर में लग गया। हवा की वजह से आग मिनटों में इतना तेज हो गया कि पूरा घर अपने आगोश में ले लिया।आग पर काबू पाने के लिए किसी को भी सोचने का मौका तक नहीं मिला कुछ ही क्षणों में घर पर रखा नगद लोन से लिया हुआ 45हजार राशि, 7क्विंटल चावल, 4क्विंटल धान, मकई 150केजी, रहड़, सूतनी, बाजरा, सरसों राख में तब्दील हो गया। गृह स्वामी ने आग लगने की सूचना मुखिया को दिया एवं उचित मुआवजे की मांग किया। तत्काल मुखिया जोसेफ मालतो ने चावल कपड़ा सहित अन्य समान देकर राहत पहुंचाया है। इधर आग लगने की खबर मुखिया के माध्यम से प्रखंड प्रशासन को दी गई। मुखिया जोसेफ मालतो ने बताया कि घर सहित सारा समान जल कर राख बन गया। तत्काल उन्हें चावल और कपड़ा दिया गया।

img 20250330 wa00023819120118103122866

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर