Search

April 29, 2026 2:45 am

कांग्रेस जनसभा में उमड़ी जनसैलाब, तनवीर आलम ने किया संबोधित।

सतनाम सिंह

तारानगर पंचायत कुसमानगर स्कूल मैदान में आयोजित जनसभा में झारखंड कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है और यही कांग्रेस इसकी ताकत है। उन्होंने बताया कि पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने विकास कार्य किया है और आगे भी कांग्रेस पार्टी जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभान्वित करेगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रखंड सह 20 सूत्री अध्यक्ष मानसारुल हक, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, सोशल मीडिया प्रभारी पियारूल इस्लाम, मुखिया प्रतिनिधि अजमल हुसैन, बरहरवा युवा प्रखंड अध्यक्ष दिलदार आलम और युवा कांग्रेस स्टेट कोऑर्डिनेटर मोहम्मद अंसारुल हक ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का मंच संचालन युवा कांग्रेस जिला महासचिव मोहम्मद नसीम आलम ने किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!