Search

July 1, 2026 11:27 pm

लेटेस्ट न्यूज़

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रशिक्षण शिविर, बीएलओ सहित कर्मियों को दी गई प्रपत्र भरने की तकनीकी जानकारी

हिरणपुर। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बुधवार को हिरणपुर प्रखंड के देवपुर गांव में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में बीएलओ, बीएलए, सुपरवाइजर, मनरेगा बीपीओ, स्वयंसेवक एवं युवा शिक्षकों ने हिस्सा लिया।
शिविर में कर्मियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े कार्यों, विभिन्न प्रपत्रों को सही तरीके से भरने तथा बीएलओ ऐप पर जानकारी अपलोड करने की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान विशेष रूप से एसआईआर प्रपत्र भरने के नियमों और तकनीकी पहलुओं को समझाया गया। कर्मियों को बताया गया कि मतदाताओं का प्रपत्र उनकी जन्म तिथि के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में भरा जाएगा। इसमें 1 जुलाई 1987 से पहले जन्म लेने वाले, 1 जुलाई 1987 से 2 दिसंबर 2004 के बीच जन्म लेने वाले और 2 दिसंबर 2004 के बाद जन्म लेने वाले मतदाताओं के लिए अलग-अलग प्रक्रिया निर्धारित की गई है। इसके अलावा वैसे मतदाता जिनका नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में दर्ज है और उनके साथ माता-पिता का नाम भी सूची में उपलब्ध है, साथ ही जिनकी मैपिंग पूरी हो चुकी है, उनके गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में प्रत्येक बीएलओ को 300 प्रपत्र उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें से मंगलवार तक औसतन 100 प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है। प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य मतदाता सूची को शत-प्रतिशत सही एवं त्रुटिरहित बनाना तथा सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल करना है।

img 20260701 wa00468501776510259440162
img 20260701 wa00455100090050879101882

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!