Search

June 21, 2026 6:19 pm

किशोरी से दुष्कर्म मामले का हुआ उद्भेदन, दो गिरफ्तार, एक निरुद्ध

गोड्डा : बीते 01 अप्रैल 2024 को सुंदर पहाडी थाना अंतर्गत गोलकुण्डा के जंगल में एक किशोरी के साथ सामुहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले को लेकर सुंदर पहाड़ी थाना की पुलिस को इस घटना की सूचना मिली तब इस संदर्भ में सुंदरपहाड़ी थाना कांड सख्या 16/24 दिनांक 01.04.2024 सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया। जिसके बाद कांड में त्वरित कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोड्डा, जयप्रकाश नारायण चौधरी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। तदनुसार छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यो का संकलन कर तीन अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया जिन्होने कांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार किया।
आरोपी की गिरफ्तारी के पश्चात अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जयप्रकाश नारायण चौधरी ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि होली के मंगलवार हटिया से ही ये लोग दुष्कर्म करने की योजना बनाए थे। जिसका अंजाम दिनांक 29/03/2024 को पकड़ीखुटा के पहाडिया मेले के दिन दुष्कर्म कारित किया गया। गिरफ्तार दो अभियुक्तो को माननीय न्यायलय के न्यायिक अभिरक्षा में तथा एक निरुद्ध किशोर को बाल सुधारगृह भेजा जा रहा है। अन्य अभियुक्तों के विरूद्ध छापामारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान याकूब हेम्ब्रम उम्र करीब 19 वर्ष पिता पोगोर हेम्ब्रम सा० दामाकोल थाना सुन्दरपहाडी जिला गोड्डा एवं लोलिन हेम्ब्रम उम्र करीब 21 वर्ष पिता-सुशील हेम्ब्रम सा० दामाकोल थाना, सुन्दरपहाडी जिला गोड्डा एवं निरुद्ध विधि-विवादित किशोर के रूप में की गई। वहीं छापामारी दल में अनुमण्डल पुलिस पदाधीकारी, गोड्डा, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी नगर दिनेश माहली, पुलिस अवर निरीक्षक सह थाना प्रभारी, सुंदरपहाडी रामसूरत यादव, पुलिस अवर निरीक्षक गुलाब किशपोट्टा (महिला थाना प्रभारी), पुलिस अवर निरीक्षक लखी नारायण मुर्मु (सुन्दरपहाड़ी थाना), पुलिस अवर निरीक्षक रौशन कुमार दुबे (देवड़ाड़ थाना), पुलिस अवर निरीक्षक रजनिश कुमार पोड़ैयाहाट, पुलिस अवर निरीक्षक विनय कुमार (राजाभीठा), पुलिस अवर निरीक्षक रौशन कुमार (मुफ्फसिल थाना), तकनीकी शाखा, सुंदरपहाडी थाना के पुलिस पदाधिकारी एंव कर्मी शामिल थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!